जोधपुर क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 में 35 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान
दीक्षित परिहार को मिला बेस्ट न्यूज कंटेंट पेज का अवॉर्ड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 में 35 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान। सूर्यनगरी में डिजिटल क्रिएटर्स की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जोधपुर क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में 35 से अधिक अवॉर्ड प्रदान कर शहर के प्रतिभाशाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मिस्टर फूडी ऑफिशियल के संस्थापक गौरव सिंघवी की ओर से वेगा बाय द ओजोन होटल्स, जोधपुर में किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और प्रतिभाओं ने भाग लिया।
समारोह में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दीक्षित परिहार को बेस्ट न्यूज कंटेंट पेज श्रेणी में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। अंजलि पाठक को बेस्ट फीमेल मॉडल,महिमा चौधरी को बेस्ट मेकअप कंटेंट एवं बेस्ट इवेंट प्रमोटर तथा स्वरूप खत्री को बेस्ट योगा कंटेंट श्रेणी में सम्मानित किया गया।
लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जोधपुर की क्रिएटर कम्युनिटी को एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहां उनकी मेहनत, रचनात्मकता और डिजिटल क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को पहचान मिल सके। वर्तमान दौर में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह अपनी प्रतिभा, विचारों और रचनात्मकता को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का एक सशक्त प्लेटफॉर्म बन चुका है।
आयोजक गौरव सिंघवी ने इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सम्मान जनक पहचान दिलाने की दिशा में सराहनीय पहल की। कार्यक्रम में 35 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित कर जोधपुर की डिजिटल क्रिएटर कम्युनिटी के योगदान को सराहा गया।
जोधपुर क्रिएटर्स अवॉर्ड 2026 का यह आयोजन शहर में डिजिटल क्रिएटिविटी,सोशल मीडिया टैलेंट और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला साबित हुआ।
Related posts:

सहकारिता का मूल मंत्र मिलकर काम करना है: निज़ाम

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

