वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत
केंद्रीय मंत्री ने की परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित किए जाने की निंदा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोहावट के आमला में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना की निंदा की है।
शेखावत ने कहा कि इस तरह के कृत्य असामाजिक और विघ्नसंतोषी मानसिकता के लोग ही कर सकते हैं, जिनका उद्देश्य समाज की भावनाओं को आहत करना और माहौल बिगाडऩा होता है। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे,बल्कि उन्हें अपने कृत्य की सजा भुगतनी होगी।
परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश के वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन से बात कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो,यह सुनिश्चित करने को भी कहा।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

