एसएन मेडिकल कॉलेज के 1976 बैच के विद्यार्थियों ने मनाया गोल्डन जुबली समारोह

गुरुजनों का सम्मान कर 50 वर्षों की यादों को किया ताज़ा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एसएन मेडिकल कॉलेज के 1976 बैच के विद्यार्थियों ने मनाया गोल्डन जुबली समारोह। वर्ष 1976 के एमबीबीएस बैच के विद्यार्थियों ने अपनी चिकित्सा शिक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोल्डन जुबली समारोह हर्षोल्लास व भावपूर्ण वातावरण में मनाया। इस विशेष अवसर पर देश-विदेश से लगभग 40-42 चिकित्सक अपने पुराने कॉलेज में एकत्रित हुए और पांच दशक पुरानी यादों को फिर से जीवंत किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। इस अवसर पर डॉ.केआर जोशी,डॉ.देवराज पुरोहित, डॉ.सीएस बेस,डॉ.आरएस गहलोत,डॉ. लक्ष्मी सचदेव, डॉ.पीके गुप्ता एवं डॉ.अरविंद माथुर का साफा पहना कर,शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ.जोधा ने मेडिकल कॉलेज की वर्तमान गतिविधियों,उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कॉलेज की प्रगति और शैक्षणिक गतिविधियों से सभी पूर्व विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ.मंजू बोहरा,डॉ.सुरेश अरोड़ा एवं डॉ.राजेंद्र खींवसरा सहित बैच के अनेक चिकित्सक उपस्थित थे।