बाल दिवस पर खिली मासूमों की मुस्कान

उम्मेद अस्पताल में केयरगिवर्स आशा सोसाइटी ने बच्चों को बांटी बिस्किट और स्टेशनरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाल दिवस पर खिली मासूमों की मुस्कान। आज 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया गया,जिससे छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखी गई।

14 नवंबर,बाल दिवस के मौके पर जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जहां बीमारी से जूझ रहे बच्चों को प्यार और अपनापन लेकर पहुंची केयरगिवर्स आशा सोसाइटी की टीम ने उनके चेहरों पर मुस्कान ला दी।

बच्चों को मिले तोहफे, खिले चेहरे
केयरगिवर्स आशा सोसाइटी के तत्वावधान में अस्पताल में भर्ती छोटे- छोटे बच्चों को बिस्किट, ड्राइंग बुक्स,कलर और अन्य जरूरत की चीजें वितरित की गईं। जैसे ही बच्चों के हाथों में ड्राइंग बुक्स और बिस्किट आए, उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। कई बच्चों ने वहीं बैठकर ड्राइंग बनाना भी शुरू कर दिया। अस्पताल का माहौल एकदम त्योहार जैसा हो गया।

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि बाल दिवस का असली मतलब यही है कि हम हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाएं,चाहे वह किसी भी परिस्थिति में हो। अस्पताल में भर्ती इन नन्हे-मुन्ने बच्चों को थोड़ा सा प्यार और अपनापन मिल जाए तो उनकी आधी बीमारी वैसे ही दूर हो जाती है।

इस नेक पहल की अस्पताल स्टाफ और बच्चों के परिजनों ने भी जमकर सराहना की। परिजनों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को मानसिक रूप से बहुत मजबूती मिलती है और वे जल्दी ठीक होने की ओर बढ़ते हैं।