Doordrishti News Logo

पंचायत चुनाव में प्रचार कर रहा वांछित आरोपी

एक ही रात दो बसों में आग लगाने का मामला -पीड़ित काट रहा अधिकारियों के चक्कर

जोधपुर,(दूरदृष्टीन्यूज), पंचायत चुनाव में प्रचार कर रहा वांछित आरोपी। रूट को लेकर विवाद में चौपासनी और कायलाना रोड पर दो बसों को फूंकने का आरोपी बस संचालक साढ़े तीन माह बाद भी गिरफ्त में नहीं आ पाया है। पीडि़त का आरोप है कि वांछित आरोपी जैसलमेर जिले में पंचायत चुनाव प्रचार कर रहा है लेकिन पुलिस पकड़ नहीं रही है।

खिरजा खास निवासी महिपाल सिंह ने बताया कि जोधपुर, शेरगढ़,फलसूण्ड,शिव,फतेह गढ़,झिनझिनयाली व जैसलमेर रूट पर बस संचालन को लेकर जैसलमेर जिले के फलसूण्ड के भुर्जगढ़ गांव निवासी जसवंत सिंह से उसका विवाद चल रहा है।

गत 4 अगस्त की रात चौपासनी और कायलाना रोड के पास खड़ी दो बसों को आग लगा दी गई थी। प्रतापनगर व राजीव गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज है। पुलिस आग लगाने के दो आरोपियों को पकड़ पाई है। मुख्य आरोपी जसवंत सिंह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

मधुमेह से बचाव की शुरुआत गर्भकाल से करें

इस बीच,जैसलमेर जिले में 14 नवम्बर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों और 16 नवम्बर को सरपंच-पंच के चुनाव होने हैं। आरोपी खुले आम चुनाव में प्रचार प्रसार कर रहा है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर जोधपुर,आइजी रेंज जोधपुर व पुलिस अधीक्षक (जैसलमेर) व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

और आग लगाने व जान से मारने की आशंका
पीडि़त बस संचालक का कहना है कि उसकी तीन बसें जलाईं जा चुकी हैं। अभी भी उसको जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उसकी बसों को आग लगाने व तोड़ फोड़ करने की भी आशंका है।