भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन। भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस में आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाहर चौधरी ने स्काउट गाइड के राष्ट्रीय स्टिकर का विमोचन सहायक राज्य संगठन आयुक्त छत्तर सिंह पीडीयार की सानिध्य में आयोजित में किया।
जिला सचिव डॉ बीएल जाखड ने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े मानवीय सेवा के स्वयंसेवी संगठन को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए यह स्टिकर न केवल अर्थ संग्रहण के लिए माध्यम है बल्कि जन-जन तक भारत स्काउट गाइड के उद्देश्य, इसकी शिक्षाओं तथा प्रमुख कार्यों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम को सशक्त बनाने का माध्यम भी है।
इस वर्ष 7 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक चलाये जाने वाले इस अभियान में कब बुलबुल, स्काउट गाइड,रोवर रेंजर, स्काउटर एवं गाईडर तथा आम भारतीय नागरिक की सहभागिता लेते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं मानवीय सेवा के उद्देश्यों से संपूर्ण भारत में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करने वाले भारत स्काउट गाइड संगठन के उद्देश्य विद्यार्थी जीवन में उसकी उपादेयता और आम नागरिक के लिए प्रदान किए जाने वाली सेवाओं तथा जीव जंतु व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जाने वाले दूरगामी कार्यों से परिचय के साथ सामुदायिक सहभागिता प्राप्त करना इस अभियान का उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई
अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाहर चौधरी ने आमजन से अपील की कि उनके पास आने वाले प्रत्येक वर्दीधारी स्काउट गाइड को पूर्ण सम्मान दें। शिक्षा विभाग के साथ- साथ अन्य विभाग भी इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता अदा करें। रूपए 10 मूल्य वाले स्टीकर को क्रय करके राष्ट्रीय स्तर पर संचालित गतिविधियों को आप सीधे सशक्तिकरण प्रदान करते है। एक व्यक्ति एक से अधिक स्टीकर भी खरीद सकता है।
यह राशि राज्य मुख्यालय के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों में संचालित गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण में प्रयुक्त की जाती है। जोधपुर जिले की स्काउट स्टिकर योजना के शुभारंभ के अवसर पर सर्किल ऑर्गेनाइजर गाइड निशु कंवर, रोवर रेंजर व पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
Related posts:

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

दीपावली पर घर आते ही 20 का इनामी तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी अरेस्ट

जेल में कटेगी छात्राओं के यौन उत्पीडऩ के आरोपी प्रोफेसर की दीवाली

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे फर्जी जमानत आदेश जारी करने के मामले की जांच

31 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट ने बीमा क्लेम देने का दिया आदेश

मुकदमा लंबित रहने तक अंतिम वेतन देने के आदेश

