डंपर की चपेट में आई बाइक बाल-बाल बचा सवार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डंपर की चपेट में आई बाइक बाल-बाल बचा सवार। शहर के व्यस्ततम जालोरी गेट क्षेत्र में सुबह डंपर की चपेट में आने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा डंपर के पहिए के नीचे आ गया।
गनीमत रही कि बाइक सवार व्यक्ति हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उल्लेखनीय है कि जालोरी गेट शहर के मध्य स्थित व्यस्ततम क्षेत्र है, जहां सुबह के समय वाहनों और राहगीरों की भारी आवाजाही रहती है।
ट्रक में लगी भीषण आग जेसीबी से पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया
पास ही महात्मा गांधी अस्पताल होने के कारण यहां मरीजों और एंबुलेंस का भी लगातार आवागमन होता है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
Related posts:

ट्रक में लगी भीषण आग जेसीबी से पलटी खिलाकर चारा बाहर निकलवाया

फर्जी पट्टा बनाने का आरोपी निगम कर्मचारी रिमांड पर

तीन बार पलटी स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर रुकी

गैस कंपनी के नाम पर मां-बेटे के अकाउंट से 7 लाख रुपए निकाले

आठ बार सर्जरी के बाद भी मुश्किलें: किडनी की नस को नुकसान पहुंचाने का आरोप

एकल उपयोग प्लास्टिक को कहे ना

उजालों का पंच पर्व दीपोत्सव

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

