Doordrishti News Logo

बीस न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियां

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बीस न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियां। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 20 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं।

रजिस्ट्रार प्रशासन चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश के तहत राजपाल सिंह को डूंगरगढ़ (बीकानेर) और बृजेश कुमार को रेंट अपीलीय ट्रिब्यूनल,जयपुर महानगर प्रथम में नियुक्त किया गया है। रविबाला सिंह को बीकानेर में एडीजे संख्या-4 और विवेक शर्मा को भरतपुर में महिला अत्याचार मामलों की अदालत में भेजा गया है।

दिनदहाड़े सूने मकान से घरेलु सामान के साथ आभूषण चोरी

कृष्णकांत को सांगानेर में एडीजे संख्या-10 और गुंजन गोयल को जयपुर में नकली करेंसी मामलों की विशिष्ट अदालत की जिम्मेदारी दी गई है। अंजुम खान और चेतन कुमार गोयल को जयपुर में एडीजे संख्या-7 और 8 में नियुक्त किया गया है। अंकित दवे को धरियावद, सुनीता जिंदोलिया और प्रतिभा सिंह राठौर को जोधपुर महानगर में नई नियुक्ति मिली है। वंदना शर्मा को भवानीमंडी, पिंकी मीना और त्रिलोचना राठौर को जयपुर तथा अनीता रजवानिया को जोधपुर में एनआई एक्ट मामलों की अदालत में नियुक्त किया गया है।

उपेन्द्र शर्मा को बांसवाड़ा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। दूसरे आदेश के तहत विरेन्द्र कुमार मीना को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में विशेष अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। यशवंत भारद्वाज को सीकर में एडीजे संख्या-4,मनीष कुमार सिन्हा को वैर (भरतपुर) और योगेश कुमार को शेरगढ़ (जोधपुर जिला) में सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Related posts:

Doordrishti News Logo

दिनदहाड़े सूने मकान से घरेलु सामान के साथ आभूषण चोरी

November 5, 2026
Doordrishti News Logo

आपसी विवाद में पहले स्कूटी फिर कार में की तोड़फोड़,केस दर्ज

November 5, 2026
दीपावली और धनतेरस पर जोधपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

दीपावली और धनतेरस पर जोधपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था

November 5, 2026
टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू

November 5, 2026
6 अनधिकृत वेंडर पकड़े 3,330 रुपए जुर्माना वसूला

6 अनधिकृत वेंडर पकड़े 3,330 रुपए जुर्माना वसूला

November 4, 2026
जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को मिला महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार

जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को मिला महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

घर के बाहर खड़े पिता- पुत्र के साथ मारपीट

November 4, 2026
नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत

November 4, 2026
झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

November 4, 2026