घर के बाहर खड़े पिता- पुत्र के साथ मारपीट
- पुरानी रंजिश हमले की आशंका
- पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के बाहर खड़े पिता- पुत्र के साथ मारपीट। शहर में घर के बाहर पिता-बेटे से कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में लकड़ी के डंडे और धारदार हथियार से दोनों से मारपीट की। युवकों ने दोनों पर तलवार से भी हमला किया। हालांकि उन्होंने बचने की कोशिश की। इसके चलते उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। आरंभिक पड़ताल में इनके बीच कोई रंजिश की आशंका जताई जाती है।
झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट
महामंदिर थाना क्षेत्र में एक नवंबर की रात 11 बजे यह वारदात हुई। पीडि़त जूनी बागर महामंदिर निवासी हेमंत परिहार ने इसे लेकर रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हेमंत परिहार ने बताया कि मेरे बेटे और उसके दोस्त के साथ मैं खड़ा था,तब शेखर,शेखू और सुनील सहित वहां आए। उन्होंने आते ही हम पर हमला कर दिया।
जैसे-तैसे हमने अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने का पता चलने पर आरोपी मौके से भाग निकले। भागते समय उन्होंने धमकी भी दी कि पुलिस आने की वजह से वह बच गए हैं। इधर पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पुलिस की ओर से थाने में दिए परिवाद के आधार पर जांच की जा रही है।
Related posts:

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

