नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत
अमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश में 9 की मौत
काठमांडू/सोलुखुंबु, नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में भारतीय नागरिक की मौत। नेपाल के सोलुखुंबु जिले में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के पंखे आपस में टकरा गए, जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा
जिला प्रशासन के अनुसार खुम्बू पासांगल्हामू फेरीचे हेलीपैड पर उतरते समय यह दुर्घटना हुई। इसमें 47 वर्षीय भारतीय नागरिक वसंत कुमार बलारा माडू की मौत हो गई,जबकि भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक 53 वर्षीय शैलेश किशन पटेल घायल हो गए। फिस्टेल एयर के पायलट को भी सामान्य चोट आई है। घायल को इलाज के लिए माउंटेन हेलीकॉप्टर से भेजा गया।
सोलुखुंबु पुलिस निरीक्षक मौसम तामांग के अनुसार मृतक विदेशी नागरिक हैं, उनके शव को प्रभु हेलीकॉप्टर से लुक्ला लाया गया।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार फिस्टेल और डायनेस्टी एयर के हेलीकॉप्टर फेरीचे हेलीपैड पर उतरते समय आपस में टकरा गए।
अमेरिका में जेट क्रैश
एक अन्य हादसा अमेरिका के फ्लोरिडा में भी हुआ,यहां सोमवार को दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके में एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया,जिसमें सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई। यह जेट दोपहर करीब 12.50 बजे पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके में गिरा और आग के गोले में बदल गया। यह हादसा पाम बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट मार-ए-लागो से लगभग नौ मील (14 किमी) दूर हुआ।
Related posts:

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

