झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट। शहर के झालामंड स्थित मजदूर मैदान से एक श्रमिक का कुछ लोग अपहरण कर ले गए। बाद में उससे मारपीट कर छोड़ दिया गया। घायल श्रमिक की मां की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। इस बारे में कुड़ी पुलिस जांच में जुटी है।
कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि श्रमिकपुरा मसूरिया हाल सेक्टर 9 झालामंड मजदूर मैदान की चंपादेवी पत्नी बंशीलाल चौकीदार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका परिवार मजूदरी करता है।
पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप
सोमवार को वह अपने बेटे के साथ यहां मजूदर मैदान पर आई हुई थी। तब कुछ लोग गाड़ी लेकर पहुंचे और उसके पुत्र का अपहरण कर अपने साथ ले गए। बीच रास्ते में उससे मारपीट कर छोड़ दिया। मारपीट से उसका बेटा घायल हो गया। उसे बाद में अस्पताल ले जाया गया। कुड़ी भगतासनी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
Related posts:

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

दीपावली-छठ पर यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सतर्क

पार्किंग कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का रास्ता साफ

