Doordrishti News Logo

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

  • डेढ़ साल पहले हुई युवक की संदिग्ध मौत का मामला
  • भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का जताया संदेह
  • मोबाइल की सर्च हिस्ट्री -व्हाट्सएप और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर परिवादी ने उठाए सवाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप।शहर के महामंदिर थाना क्षेत्र में युवक युधिष्ठिर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में करीब डेढ़ साल बाद न्यायालय के आदेश पर पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मृतक के पिता आशाराम पुत्र स्वर्गीय रामाराम ने अपने पुत्र की मौत को सुनियोजित हत्या बताते हुए पत्नी दिव्या,उसके मामा बजरंग तथा पिता हुकमाराम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

यह बताया रिपोर्ट में 
परिवादी आशाराम ने रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र युधिष्ठिर जोधपुर के एक निजी कॉलेज से बीएनवाईएस (योग चिकित्सक) की पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी पत्नी दिव्या के साथ जोधपुर में रहता था। परिवादी के अनुसार, 17 फरवरी 2025 की रात युधिष्ठिर अपनी पत्नी के साथ एक शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 8 से 9 बजे अपने फ्लैट पर आया था। आरोप है कि रात में पत्नी दिव्या ने भोजन बनाया और दोनों ने साथ खाना खाया। इसके बाद दोनों सो गए।

सुबह मिला था अचेतावस्था में 
परिवादी के अनुसार, अगली सुबह करीब 7 से 8 बजे युधिष्ठिर को अचेत अवस्था में पाया गया। उसे तत्काल पावटा सैटेलाइट राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। इसके बाद 18 फरवरी 2025 को पोस्ट मार्टम कराया गया। परिवादी का आरोप है कि उसके पुत्र की मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई,बल्कि उसे भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर और बाद में नशीला इंजेक्शन देकर मारने की आशंका है।
मोबाइल की हिस्ट्री में

संदिग्ध गतिविधियों का आरोप 
परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पुत्र की मृत्यु के बाद उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर कई संदिग्ध जानकारियां सामने आईं। आरोप है कि मोबाइल में यूट्यूब हिस्ट्री के माध्यम से नशीली गोलियां भोजन में मिलाने,किसी व्यक्ति को बेहोश करने तथा जीमेल अकाउंट डिलीट करने से संबंधित सामग्री देखी गई थी। इसके अलावा मोबाइल में कॉल हिस्ट्री रिकवर करने, गूगल फोटो से संबंधित जानकारी और अन्य वीडियो भी होने का उल्लेख किया गया है।

परिवादी ने शिकायत में 16 और 18 फरवरी 2025 की कुछ डिजिटल गतिविधियों का भी हवाला दिया है। उसने आरोप लगाया कि मोबाइल फोन की जांच में सामने आई सामग्री और सोशल मीडिया पर हुई बातचीत की निष्पक्ष जांच जरूरी है। शिकायत में एक इंस्टाग्राम आईडी और व्हाट्सएप चैट का भी उल्लेख किया गया है।

पूर्व विवाद और राजीनामे का भी किया उल्लेख 
परिवादी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधु दिव्या के एक व्यक्ति के साथ पूर्व में संबंध थे। इस संबंध को लेकर पहले विवाद भी हुआ था। शिकायत के अनुसार इस मामले में पहले विवाद के बाद राजीनामा होने की बात सामने आई थी। परिवादी का आरोप है कि इन परिस्थितियों को देखते हुए उसके पुत्र की मौत के पीछे पारिवारिक विवाद और कथित साजिश की आशंका की जांच की जानी चाहिए।

परिवादी ने दिव्या के मामा बजरंग और पिता की भूमिका पर भी संदेह जताया है। उसका आरोप है कि पुत्र की मौत के बाद भी परिवार के लोगों की गतिविधियां संदिग्ध थी। परिवादी ने शिकायत में दावा किया कि उसके पुत्र की हत्या के लिए करीब चार से पांच लाख रुपये की सुपारी दिए जाने की भी आशंका है। हालांकि इन सभी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

पुलिस अधिकारियों को दी थी शिकायत 
परिवादी के अनुसार उसने इस मामले में पहले पुलिस थाना महामंदिर में शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान 12 नवंबर 2025 को ओमप्रकाश और आशाराम के बयान दर्ज किए। इसके बाद 15 नवंबर 2025 को दिव्या तथा 3 दिसंबर 2025 को बजरंग के बयान लिए गए। परिवादी का आरोप है कि इसके बावजूद मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

इसके बाद परिवादी ने 26 जनवरी 2026 को पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की तथा 27 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को पुलिस कमिश्नर को भी प्रतिवेदन दिया। परिवादी का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज,अब पुलिस जुटी जांच में 
महामंदिर थाना पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर न्यायालय के आदेश के आधार पर एफआईआर दर्ज की। जांच थानाधिकारी देवेंद्र सिंह की तरफ से की जा रही है।

पुलिस करेगी साक्ष्यों की पुष्टि, कॉल हिस्ट्री देखी जाएगी 
अब पुलिस की जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, चिकित्सकीय दस्तावेज, मोबाइल फोन की डिजिटल हिस्ट्री,कॉल रिकॉर्ड,सोशल मीडिया चैट और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल महत्वपूर्ण रहेगी। साथ ही परिवादी की ओर से लगाए गए आरोपों तथा नामजद व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

फिलहाल मामला जांच के अधीन है। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों और कथित साजिश की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related posts:

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

November 4, 2026
फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

November 4, 2026
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

November 4, 2026
IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

दीपावली-छठ पर यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सतर्क

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

पार्किंग कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का रास्ता साफ

November 4, 2026
हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा

November 3, 2026
वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव

November 3, 2026