Doordrishti News Logo

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

  • जोधपुर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई
  • 17 इनामी अपराधी पकड़े, 133 स्थायी वारंटों का निस्तारण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज)ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार। पंचायती राज चुनाव स्वतंत्र,निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून- व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत पुलिस ने अब तक कुल 163 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

अभियान के दौरान 17 इनामी अपराधियों को पकड़ा गया,विभिन्न प्रकरणों में वांछित 13 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई तथा 133 स्थायी वारंटों का निस्तारण किया गया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़,इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और न्यायालयों से जारी स्थायी वारंटों की तामील सुनिश्चित करना है। इसके लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पुलिस टीमों ने तकनीकी सूचनाओं, खुफिया जानकारी के संकलन और निरंतर निगरानी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।

विशेष टीमों ने समन्वय से की कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल के सुपरविजन में संचालित इस अभियान की सफलता में गठित विशेष पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम प्रभारियों और उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप लगातार कार्रवाई करते हुए फरार अपराधियों की धरपकड़ और लंबित वारंटों के निस्तारण में योगदान दिया।

एसपी पंकज यादव ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सुनियोजित एवं लक्ष्य आधारित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की प्रभावशीलता केवल अपराध दर्ज करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए,बल्कि अपराधियों की गिरफ्तारी,लंबित वारंटों के निस्तारण और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में भी दिखाई देनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इनामी अपराधियों,स्थायी वारंटियों,विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों और लंबे समय से फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts:

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

IITजोधपुर विकसित कर रहा क्षतिग्रस्त पांडुलिपियों को पढ़ने की अत्याधुनिक तकनीक

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

दीपावली-छठ पर यात्री सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर रेलवे सतर्क

November 4, 2026
Doordrishti News Logo

पार्किंग कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण का रास्ता साफ

November 4, 2026
हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग टीन शेड गिरा

November 3, 2026
वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव

वीवीआईपी विजिट के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव

November 3, 2026
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

November 3, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

November 3, 2026
आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

November 3, 2026
एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

November 3, 2026