जोधपुर, शहर के भीतरी इलाके सुखानंद की बगीची में रविवार को एक मकान में 27 साल के युवक का 3 दिन पुराना शव मिला। मकान मालिक की सूचना पर खांडा फलसा थाना अधिकारी दिनेश लखावत एसीपी देरावर सिंह सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना अधिकारी लखावत ने बताया कि नागौर जिले के जायल के पास सांता कला निवासी रामप्रकाश किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। 7 दिन पहले उसे उल्टियां हुई थी तो पड़ोसियों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी।
मकान मालिक ने फोन कर इस के स्वास्थ्य की जानकारी ली, तब मृतक राम प्रकाश ने बताया कि वह अब ठीक है लेकिन इसके बाद भी वह कभी अपने घर से बाहर नहीं आया। रविवार को भी मकान मालिक को पड़ौसियों ने सूचना दी तो मकान मालिक पहुंचा फोन किया, लेकिन उसने नही उठाया। इस पर मकान मालिक ने पुलिस को मौके पर बुलाया और दूसरी चाबी से मकान खोला तो उसका शव पड़ा मिला। थाना अधिकारी ने बताया कि शव 3 दिन पुराना है जिस पर पुलिस ने एमजीएच अस्पताल की मोर्चरी में शव को रखवाया। बताया गया कि रामप्रकाश अपने परिवार वालों का भी फोन कम ही उठाता था। उसकी परिवार वालों से भी बातचीत कम होती थी। ऐसे में पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़े – अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी
Related posts:

डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

उप प्रधान के लिए नामांकन का दौर तेज

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

