हुनर-6 मेले में दिखी महिला उद्यमिता की झलक

डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत ने किया उद्घाटन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हुनर-6 मेले में दिखी महिला उद्यमिता की झलक। क्लब ऑफ कायस्थ लेडीज मनस्वी की ओर से दो दिवसीय हुनर-6 नारी कौशल एवं उद्यमिता मेला प्रदर्शनी का शुभारंभ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित कायस्थ सामुदायिक भवन में पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत ने किया।

संस्थापक अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और हुनर को पहचान दिलाने के लिए यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित होता है। संयोजिका आदिता माथुर और विनीता माथुर ने बताया कि जोधपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से महिला उद्यमियों ने स्टॉल लगाई हैं।

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

मेले में गृह सज्जा, पारंपरिक परिधान, टेराकोटा ज्वेलरी, हस्तनिर्मित स्वेटर,मसाले और पकवान आकर्षण का केंद्र बने हैं। दीपावली को ध्यान में रखते हुए किफायती कीमतों पर उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर उमा,स्नेहलता,रंजीता, मंजरी सहित अनेक सदस्य मौजूद थीं।