राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन ने लिया एकता का संकल्प

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन ने लिया एकता का संकल्प। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।

1 से 7 नवंबर तक ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक

कलक्टर कार्यालय में उपखंड अधिकारी उत्तर संजय गोयल ने अधिकारियों और कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने और एकता,सद्भाव व बंधुत्व की भावना सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण कर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और सामाजिक समरसता के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।