Doordrishti News Logo

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

पड़ौसी पर मारपीट का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद। शहर के मसूरिया स्थित श्रमिकपुरा में घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर पड़ौसी झगड़ पड़े। गाड़ी खड़ी करने वाले लोगों ने पड़ौसी से मारपीट की। इस बारे में देवनगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पति गुजरात में कंस्ट्रक्शन कार्य में व्यस्त पत्नी ने घर में फंदा लगाकर दी जान

देवनगर पुलिस ने बताया कि तेलियों की मस्जिद के पास श्रमिकपुरा मसूरिया गली नंबर 16 निवासी मो.समीर पुत्र जफर हुसैन ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बुधवार की रात को पड़ौसी ने अपनी गाड़ी को उसके घर के आगे खड़ा कर दिया था। जिस पर उसे टोका गया। इस पर पड़ौस में रहने वाली महिला,रईस,रेहान और लक्की आदि ने मिलकर मारपीट की। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज किया है, जिस पर अग्रिम जांच की जा रही है।