Doordrishti News Logo

युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवा मतदाताओं के शत- प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 18-19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं के शत- प्रतिशत पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रत्येक पात्र युवा का चिन्हीकरण कर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिस्वीकृत पत्रकारों को रेल किराए में 50 फीसदी छूट बहाल करने की मांग

विद्यालय-महाविद्यालयों में सत्यापन
सरकारी और निजी विद्यालयों,महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र युवाओं की सूची लेकर मतदाता पंजीकरण की स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। वंचित युवाओं के लिए शिक्षण संस्थानों में विशेष पंजीकरण शिविर लगेंगे।

संस्थानवार और विधान सभा क्षेत्रवार लक्ष्य तय कर दैनिक प्रगति की निगरानी होगी। एक सप्ताह में लक्ष्य प्राप्ति के लिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

निराश्रित और वंचित वर्ग पर फोकस
शिक्षा व्यवस्था से बाहर रहे युवाओं का भी चिन्हीकरण होगा। सामाजिक न्याय विभाग से पिछले तीन वर्षों में आश्रय गृहों और अनाथ आश्रमों में पले-बढ़े युवाओं की सूची मांगी गई है।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के तहत प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 और अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।