नवंबर में 10 जोड़ी ट्रेनों में बदलेगा कोच संयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नवंबर में 10 जोड़ी ट्रेनों में बदलेगा कोच संयोजन। नवंबर में जोधपुर मंडल से जुड़ी 10 जोड़ी ट्रेनों में कोच संयोजन बदलेगा। रेलवे ने यात्री मांग के अनुसार स्लीपर और थर्ड एसी इकोनॉमी कोचों की संख्या में फेरबदल किया है। नई व्यवस्था 1 नवंबर से चरणबद्ध लागू होगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार आरक्षण मांग और कोचों के बेहतर उपयोग को देखते हुए बदलाव किया गया है।

इनमें बढ़ेंगे स्लीपर कोच
मरुधर एक्सप्रेस (14854/ 53,14864/63,14866/65) में जोधपुर से 16 नवंबर और वाराणसी सिटी से 17 नवंबर से एक थर्ड एसी इकोनॉमी की जगह स्लीपर लगेगा। कुल 21 कोच होंगे। सूर्यनगरी सुपरफास्ट (12479/ 80) में जोधपुर से 22 और बांद्रा से 23 नवंबर से स्लीपर बढ़ेगा। कुल 22 कोच। जोधपुर-दिल्ली सराय (22481/ 82) में जोधपुर से 20 और दिल्ली सराय से 21 नवंबर से स्लीपर बढ़ेगा।

एडीआरएम ने किया जोधपुर-सुजानगढ़ रेलखंड का निरीक्षण

इनमें बढ़ेंगे थर्ड एसी इकोनॉमी
साबरमती-जैसलमेर (20492/ 91) में साबरमती से 1 और जैसलमेर से 2 नवंबर से स्लीपर की जगह थर्ड एसी इकोनॉमी लगेगा। कुल 19 कोच।
जैसलमेर-साबरमती (20485/ 86) में जैसलमेर से 1 और साबरमती से 3 नवंबर से यही बदलाव। रणकपुर एक्सप्रेस (14707/08) में हनुमानगढ़ से 1 और दादर से 2 नवंबर से थर्ड एसी इकोनॉमी बढ़ेगा। कुल 22 कोच।

इनमें घटेंगे स्लीपर
भगत की कोठी-जम्मूतवी (14803/04) और जोधपुर- भोपाल (14813/14) में 1-1 स्लीपर कोच कम होगा। 1 नवंबर से लागू, कुल 18-18 कोच रहेंगे।