पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंचायती राज चुनाव में 84.41% मतदान,11 सरपंच निर्विरोध। जिले की 17 पंचायत समितियों में पंचायती राज संस्थानों के आम चुनाव में शाम 6 बजे तक 84.41 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 8,88,058 मतदाताओं ने वोट डाला।

दोपहर 3 बजे तक 68% मतदान

जिले की 431 ग्राम पंचायतों में 10,52,026 पंजीकृत मतदाता हैं। सबसे अधिक 88.29% मतदान उम्मेद नगर और सबसे कम 77.34% लूणी में दर्ज किया गया।

समितिवार मतदान
ओसियां 84.97%,सामराऊ 86.39%,उम्मेद नगर 88.29%,बावड़ी 88.28%,हतुंडी 87.82%,भोपालगढ़ 87.57%,पीपाड़ शहर 85.16%, सालवा खुर्द 83.92%,मंडोर 87.90%,लूणी 77.34%,धवा 83.19%, बिलाड़ा 78.26%,कापरड़ा 86.25%,तिंवरी 84.91%, झंवर 79.54%, केरू 85.90%, आसोप 86.47%

11 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए। हतुंडी में 2,मंडोर में 3, धवा में 1,बिलाड़ा में 1, कापरड़ा में 1,तिंवरी में 2 और केरू में 1।