परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार। शहर के वृद्ध व्यक्ति को किसी शातिर ने फ्रॉड का शिकार बनाते हुए उसके बैंक खाते से 50 हजार एक रुपया निकाल लिया। ठगी का पता लगने पर पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। अब पीडि़त ने सदर बाजार थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।
थानाधिकारी माणकराम विश्रोई ने बताया कि नागौरी सिलावटों का मोहल्ला शेख फ्लोर मिल्स के बुजुर्ग व्यक्ति मो. सलीम शेख पुत्र करीम बक्श की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इनके अनुसार 23 अक्टूबर को किसी शातिर ने परिचित बनकर कॉल किया। फिर बताया कि उसने मोबाइल के जरिए रूपए खाते में डाले है जो किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करने है। फिर शातिर ने उन्हें किसी अन्य नंबर का मैसेज भेजा। मैसेज को हिट करते हुए उनके बैंक खाते से 50 हजार एक रूपया कट गया।
कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन
थानाधिकारी माणकराम के अनुसार पीडि़त की तरफ से साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी गई है। मगर तकनीकि कारण से शिकायत नहीं हो पाई। इस पर पीडि़त मंगलवार को थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया है।
Related posts:

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों ने बैंक कर्मियों के सामने साफ किया खाता

सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य से दस रेलसेवाएं प्रभावित

रात 11 बजे के बाद ट्रेन में नहीं होगी मोबाइल चार्जिंग

चोलामंडलम फाइनेंस को 15 दिन में दिलाएं कब्जा

