Doordrishti News Logo

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

सड़क हादसे का मामला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज। शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित विनायकिया के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पाबूपुरा निवासी रणजीत (55) पुत्र इंद्रसिंह नायक की रविवार को दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक झंवर के कागनाडा निवासी सुरेश मौके से डंपर लेकर फरार हो गया।

गोरा होटल चौकी के पास उसे कुड़ी थाना पुलिस ने हिरासत में लिया। आक्रोशित भीड़ ने चालक सुरेश की जमकर धुनाई की। बचने के लिए वह दुकान में घुस गया। बाद में एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

इस दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा डालने पर दो लोगों के खिलाफ कुड़ी थाने में एएसआई आनंद सिंह की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। इसमें पूना राम प्रजापत और झूमरराम को नामजद किया गया है। आरोप है इन लोगों ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने के साथ नुकसान पहुंचाया।

उल्लेखनीय है कि रविवार को विनायकिया के आगे सडक़ पर डंपर से दुर्घटना होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। बाद में मौके पर पहुंचने पर सडक़ पर बाइक पड़ी मिली। उसके पास पाबूपुरा निवासी रणजीत का शव पड़ा था। हादसे में उनका सिर बुरी तरह फट गया था। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया था।

गोरा होटल नाके पर तैनात कर्मचारियों ने डंपर को रुकवा कर चालक को पकड़ा। इसके बाद डंपर और चालक को कुड़ी भगतासनी पुलिस के माध्यम से एयरपोर्ट थाने लाया गया।

Related posts:

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

October 12, 2026

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने ऋचा शर्मा की चार पुस्तकों का किया विमोचन

October 12, 2026

सातवीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता सम्पन्न

October 12, 2026

आठ दिन बाद बहाल होगा जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन

October 12, 2026