Doordrishti News Logo

कोचिंग संचालक को करोड़ों का सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 39.30 लाख की ठगी

3 साल तक अलग- अलग खातों में जमा करवाए रुपए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कोचिंग संचालक को करोड़ों का सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 39.30 लाख की ठगी। शहर में मानजी का हत्था स्थित फ्यूचर प्लस क्लासेज के संचालक के साथ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड जुटाने के नाम पर 39.30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

आरोप है कि कंपनियों से फंड जारी करवाने का भरोसा देकर उसे झांसे में लिया। खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताने वाले राजेश पी शाह और कंपनियों से फंड दिलाने वाले लखदान चारण, श्रवण कुमार और मोहम्मद फैजल के खिलाफ परिवादी यशवंतराज ने नामजद आरोपी बना महामंदिर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

ओवरटेक के चक्कर में कार सामने से आ रही बस से भिड़ी,चालक की मौत

परिवादी यशवंत राज का आरोप है कि लंबे समय तक फंड नहीं मिलने पर जब उसने रकम वापस मांगी तो उसे ऑनलाइन ठगी करने की बात कहकर धमकाया गया। उसे यहां तक कहा गया कि कानूनी कार्रवाई करने पर जान से हाथ धोना पड़ सकता है।महामंदिर थाना पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज किया है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में उनके पास लखदान चारण और श्रवण कुमार नाम के व्यक्तियों के फोन आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोचिंग संस्थान की गुणवत्ता और परिणाम देखे हैं। उन्होंने सूरत निवासी राजेश पी. शाह का परिचय अपने जानकार और चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में दिया। दावा किया गया कि राजेश बड़ी कंपनियों के खाते संचालित करने के साथ उनके सीएसआर फंड का प्रबंधन करते हैं और शिक्षण संस्थानों को आर्थिक सहायता दिलवा सकते हैं।

टोकन अमाउंट के नाम पर शुरू हुआ सिलसिला 
रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय बाद राजेश पी. शाह के नाम से फोन आया। उसने कोचिंग संस्थान को कंपनियों से सीएसआर फंड दिलवाने का भरोसा दिया। इसके लिए पहले टोकन अमाउंट जमा कराने को कहा गया। यशवंत राज को बताया गया कि यह रकम आगे कंपनियों के खातों में जमा कराई जाएगी और इसके बाद संस्थान को सीएसआर फंड जारी हो जाएगा।

बातों में आकर परिवादी ने 27 अप्रैल 2023 से 28 अगस्त 2025 तक अलग-अलग तारीखों में रकम जमा करवाता रहा।
उसने अपनी बैंकिंग सुविधाओं के अलावा दोस्तों और परिवार के सदस्यों से उधार लेकर भी पैसे जुटाए। परिवादी ने अलग-अलग बैंक खातों में रुपए जमा करवाए।