माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत। माहेश्वरी छात्रवृत्ति निधि की साधारण सभा रविवार को जालोरी गेट स्थित माहेश्वरी न्याती नोहरा में आयोजित हुई।

सदस्य भंवरलाल बाहेती ने बताया कि सभा में समाज के नवनिर्वाचित मंत्री नंदकिशोर शाह, उपमंत्री राधेश्याम डागा और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मनिहार का स्वागत किया गया।

शुरुआत में पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल राठी और ऑडिटर दिनेश बूब की माताजी कमला बूब के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन भट्टड़ सहित कई सदस्य मौजूद थे।