विकास सेन को बेस्ट जज सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विकास सेन को बेस्ट जज सम्मान।उत्तर पश्चिम रेलवे के टीटीआई विकास सेन को 80वीं अखिल भारतीय रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ‘बेस्ट जज’ के सम्मान से नवाजा गया है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया विशाखापत्तनम में 7 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में विकास सेन ने निष्पक्षता और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्णायक की भूमिका निभाई।

उनके कार्य की सराहना करते हुए दक्षिण तट रेलवे के महाप्रबंधक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सेन की इस उपलब्धि से उत्तर पश्चिम रेलवे का गौरव बढ़ा है।