समझौते से विवाद खत्म हो तो जीत न्याय की होती है: मुख्य न्यायाधीश अग्रवाल

  • राष्ट्रीय लोक अदालत में 205 प्रकरणों का निस्तारण
  • 7 करोड़ से अधिक के अवार्ड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),समझौते से विवाद खत्म हो तो जीत न्याय की होती है: मुख्य न्यायाधीश अग्रवाल। राजस्थान उच्च न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि जब विवादों का अंत आपसी समझौते से होता है तो हार किसी की नहीं, जीत न्याय की होती है। लोक अदालत आमजन तक न्याय पहुंचाने का मानवीय प्रयास है। प्रत्येक प्रकरण के पीछे मानवीय संवेदना और कहानी होती है।

इस अवसर पर न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर,न्यायाधीश अरुण मोंगा,रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा और सदस्य सचिव हरिओम शर्मा अत्री मौजूद थे।

विधिक सेवा समिति की सचिव सुमन सहारण ने बताया कि हाईकोर्ट में 4 बेंचों में 1543 प्रकरण रखे गए। समझाइश से 205 प्रकरणों का निस्तारण कर 7,04,25,860 रुपये के अवार्ड पारित किए गए।