Doordrishti News Logo

जोधपुर, लॉकडाउन की सख्ती का असर अब शहर में नजर आने लगा है। पिछले कुछ दिनों से जहां नए संक्रमित कम आ रहे है वहीं शहर वासियों को भी लॉकडाउन की आदत हो रही है। शहरवासी अब खुद बिना काम घर से नहीं निकल रहे हैं। इससे भी शहर में अब पुलिस को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है। हालांकि जो शरारती तत्व बिना कारण घरों से बाहर निकल रहे हैं उन पर पुलिस सख्ती कर रही है। उनके चालान काटकर वाहनों को सीज किया जा रहा है। इससे पुलिस को भी राजस्व मिल रहा है। लॉकडाउन के साथ शनिवार को वीकेंड कर्फ्यू भी लागू रहा। वीकेंड कर्फ्यू सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा।

Police strict on weekend curfew, challan cut

राज्य सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से लगातार बढ़ रहे संक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए लॉकडाउन के तहत ही शनिवार व रविवार का वीकेंड कर्फ्यू लागू कर रखा है। आज वीकेंड कर्फ्यू के दिन शनिवार का सार्वजनिक अवकाश होने का असर जोधपुर शहर में साफ नजर आया। वीकेंड कर्फ्यू और शनिवार के सार्वजनिक अवकाश होने के कारण आज अन्य दिनों की अपेक्षा सड़क़ों पर वाहनों की आवाजाही कम रही।

ये भी पढ़े – शेखावत ने लूणी क्षेत्र के केंद्रों पर परखीं स्वास्थ्य सुविधाएं

दोपहर बारह बजे के बाद प्रमुख सड़क़ें व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़क़ों पर बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और उनके चालान काटे। शहर में जगह-जगह चौराहों और मुख्य सड़कों पर पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर आने-जाने वाले वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की और सही कारण और परिचय पत्र दिखाने पर आवागमन की छूट दी जबकि कई स्थानों पर फर्जी लोगों की पुलिस ने धरपकड़ कर चालान भी काटे। कई लोगों को क्वॉरंटीन सेंटर भी भेजा। उनकी आरटी-पीसीआर जांच करवाई गई है।

Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

November 8, 2026