भाजपा ने की पंचायत समिति प्रभारियों की नियुक्ति
- प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जारी हुई सूची
- संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर जोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा ने की पंचायत समिति प्रभारियों की नियुक्ति। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जोधपुर संभाग की विभिन्न पंचायत समितियों के लिए पंचायत समिति प्रभारियों की घोषणा की गई है। पार्टी संगठन को पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा आगामी पंचायत चुनावों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से इन प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार तिवरी में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. करणीसिंह खींची,हतूंडी में जोधपुर संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया,समराऊ में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक व्यास,लूणी पंचायत समिति में पूर्व प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा शशि प्रकाश प्रजापत, धवा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र तंवर, कैरू में जिला उपाध्यक्ष घनश्याम वैष्णव,झवर में पूर्व प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा इन्द्रा राजपुरोहित, औसियां में पूर्व जिला महामंत्री देहात सिकंदर बक्स,भोपालगढ़ में ज्ञानाराम रिणवा,बावड़ी में जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, उम्मेदनगर में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी धुरेन्द्र मेघवाल,बिलाड़ा में राजेन्द्र बोहरा,पीपाड़ शहर में नवरतन मल सिंघवी,कापरड़ा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मी नारायण सोलंकी,सालवा खुर्द में शैलेन्द्र भण्डारी, शेरगढ़ में चैनसिंह इन्दा, सेखाला में पार्षद कमलेश पुरोहित,बालेसर में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर भाटी,चामू में जिला महामंत्री ओमप्रकाश दैया,चाबा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल दैया तथा आगोलाई में संबंधित संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
सेपक टकरा खिलाड़ी श्याम सिंह चुड़ावत का स्वागत
इसी क्रम में सूची में लूणी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत समिति लूणी के लिए जिला उपाध्यक्ष पवन आसोप को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा द्वारा पंचायत समिति प्रभारियों की नियुक्ति को संगठन विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
भाजपा संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पंचायत समिति प्रभारियों को आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया है।
