Doordrishti News Logo

ट्रैक्टर से टकराई कार,झाड़ोल थानाधिकारी की मौत ड्राइवर भी घायल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रैक्टर से टकराई कार,झाड़ोल थानाधिकारी की मौत ड्राइवर भी घायल। झाड़ोल थाने में तैनात थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई की सडक़ हादसे में मौत हो गई। यह हादसा चामू थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर ठाडिया गांव में उनके घर से करीब 5 किलोमीटर पहले हुआ।

विश्नोई अपनी निजी गाड़ी से ड्यूटी कर लौट रहे थे,तभी उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में बुद्धाराम विश्नोई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार ड्राइवर सुनील भी घायल हो गया,जिसे 108 एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चामू पुलिस को जानकारी दी। ब्यूटी पार्लर में महिला के छिपकर बनाए आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार जोधपुर।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत शोभावतों की ढाणी में चल रहे एक ब्यूटी पार्लर में आने वाली महिलाओं के आपत्ति जनक वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। एक पीडि़ता की तरफ से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बाल संरक्षण को लेकर एनएलयू और सी-लैब में एमओयू

थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया कि वो शोभावतों की ढाणी के एक सैलून में गई थी। वहां काम करने वाली एक महिला आकर्षक ऑफर देती है और बोलती है कि कम पैसों में आपका बॉडी मसाज,बॉडी वैक्स और ब्लीच हो जाएगा।

आकर्षक ऑफर देकर वह उन्हें अपने चंगुल में फंसा लेती हैं। बाद में जब वह महिलाओं की बॉडी मसाज करती है तो फोन के कैमरे की मदद से अन्य व्यक्ति द्वारा फोटोस और वीडियो बनाए जाते हैं। इसका पता चलने पर वहां गई महिला की ओर से विरोध जताया गया। उसने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केतु निवासी देवेन्द्र उर्फ देवाराम पुत्र नखता राम सेन को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया। बाद में महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।