Doordrishti News Logo

दीप्ति कुलश्रेष्ठ की पुस्तक मेरी ज़मीन-मेरा आकाश का विमोचन शनिवार को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दीप्ति कुलश्रेष्ठ की पुस्तक मेरी ज़मीन-मेरा आकाश का विमोचन शनिवार को। साहित्य और रंगमंच के रचनात्मक कार्यों के लिये प्रतिबद्ध संस्था शब्दरंग के बैनर तले उपन्यासकार दीप्ति कुलश्रेष्ठ की पुस्तक मेरी ज़मीन….मेरा आकाश और इन्ही के रचनाकर्म पर प्रो.कौशलनाथ उपाध्याय रचित पुस्तक अनकही आवाज़ों की रचनाकार दीप्ति कुलश्रेष्ठ के लोकार्पण और साहित्यिक चर्चा का आयोजन शनिवार 10 अक्टूबर को सायं 5 बजे होटल चन्द्रा इन के सभागार में किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम शाइर और आलोचक पद्मश्री शीन काफ़ निज़ाम करेंगे।

मोबाइल हैक कर 1.41 लाख ट्रांसफर,केस दर्ज

संस्था की अध्यक्ष डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि गत दस वर्षों में 10 से अधिक उपन्यास,तीन कहानी संग्रह और एक कविता संग्रह की लेखिका कुलश्रेष्ठ की नवीन पुस्तक विमोचन के साथ होने वाली साहित्यिक चर्चा में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय,हिन्दी विभाग के पूर्व अधिष्ठाता प्रोफेसर कौशलनाथ उपाध्याय,एमबीएम इन्जीनियरिंग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विकास कपूर और डॉ. ओम प्रकाश टाक भाग लेंगे।

Related posts: