मोबाइल हैक कर 1.41 लाख ट्रांसफर,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल हैक कर 1.41 लाख ट्रांसफर,केस दर्ज। शहर के दइजर करवड़ में एक युवक का मोबाइल हैक कर खाते से 1.41 लाख रूपए ट्रांसफर कर लिए गए। पीडि़त को पता लगने पर उसने बैंक से संपर्क किया।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। अब करवड़ पुलिस ने आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
करवड़ पुलिस ने बताया कि दइजर निवासी लक्ष्मण रैगर की तरफ से मामला दर्ज कराय गया। उसका कहना है कि कुछ दिन पहले उसका फोन किसी ने हैक कर दिया।
बाद में हैक र ने बैंक खाते से 1.41 लाख रूपए ट्रांसफर कर लिए। बाद में उसे पता लगा। करवड़ पुलिस ने अब आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है।
