ब्यूटी पार्लर की आड़ में महिलाओं के बनाए जा रहे आपत्तिजनक वीडियो
- आरोप पर केस दर्ज
- पुलिस मोबाइल की जांच में जुटी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ब्यूटी पार्लर की आड़ में महिलाओं के बनाए जा रहे आपत्तिजनक वीडियो
आरोप पर केस दर्ज। शहर के शोभावतों की ढाणी में चल रहे ब्यूटी पार्लर संचालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में आने वाली महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते है।
एक पीडि़ता की तरफ से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है। पुलिस की तरफ से अब अग्रिम जांच की जा रही है।बताया गया कि ब्यूटी पार्लर जो भी महिलाएं जाती है तो उसमें काम करने वाली एक महिला आकर्षक ऑफर देती है और बोलती है कि कम पैसों में आपका बॉडी मसाज बॉडी वैक्स और ब्लीच हो जाएगा और उन्हें अपने चंगुल में फंसा लेती हैं, बाद में जब वह महिलाओं की बॉडी मसाज करती है तो फोन के कैमरे की मदद से अन्य व्यक्ति द्वारा फोटोस और वीडियो बनाए जाते हैं।
ज्वैलरी दुकान सहित तीन जगहों पर चोरी
स्कीम से प्रभावित एक पीडि़ता ने यह सब करते देख लिया,पता लगा कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अब देवेंद्र उर्फ देवाराम के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच आरंभ की है। आरोपी के पास से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद होने की संभावना है। पुलिस उसके मोबाइल की जांच पड़ताल में जुटी है। इसमें बड़े रैकेट के खुलने के भी आसार है।
