ज्वैलरी दुकान सहित तीन जगहों पर चोरी
माताजी मंदिर में भी चोरों की सैंध
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ज्वैलरी दुकान सहित तीन जगहों पर चोरी। कमिश्ररेट के तीन पुलिस थाना क्षेत्र में नकबजनों ने दो दुकानों और एक मंदिर में सैंध लगाकर वहां से ज्वैलरी,सामान और दानपेटी आदि चोरी कर लिए। संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि खसरा नंबर 16 मैन बनाड़ रोड निवासी श्याम सुंदर पुत्र रतनसिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी एक ज्वैलरी शॉप बनाड़ रोड पर नवरतन ज्वैलर्स के नाम से आई है। जहां पर गुजरी रात में चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोडक़र चांदी के आभूषण बर्तन आदि चोरी कर ले गए। बनाड़ पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
अरबन हाट में 11 अक्टूबर से सजेगा दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार
दूसरी तरफ मंडोर पुलिस के अनुसार जूनी बागर महामंदिर निवासी मुकेश पुत्र नारायण सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका एक 100 केवी का जनरेटर सुरपुरा रोड बालाजी नर्सरी पर रखा हुआ था। जो अज्ञात चोर चुराकर ले गया।
फिलहाल जनरेटर का पता नहीं लगा है। लूणी पुलिस ने बताया कि कांकाणी निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र मोहनसिंह ने रिपोर्ट दी कि रातड़ीनाडी में नागणेच्या माता का मंदिर आया है। जहां पर चोरों ने सैंध लगाकर दानपेटी चोरी कर ली। इसमें एक लाख तक की नगदी भरी थी।
