ऑनलाइन धमकी देकर 1.11 लाख रुपए की ठगी
- पीड़ित ने ली पुलिस की शरण
- अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑनलाइन धमकी देकर 1.11 लाख रुपए की ठगी। शहर के रातानाडा स्थित महावीर कॉलोनी निवासी जुगल किशोर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गया। पीडि़त ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे ऑनलाइन डराने- धमकाने तथा नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर 1 लाख 11 हजार रुपए की ठगी कर ली।
घटना में अब शास्त्रीनगर पुलिस जांच कर रही है। रातानाडा स्थित महावीर कॉलोनी निवासी जुगल किशोर पुत्र भागीरथ ने मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह सेक्टर 7 की तरफ आया हुआ था। तब उसके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई है।
एआई से फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल युवती से ब्लैकमेल का आरोप
परिवादी के अनुसार आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से उसे डर और भय का माहौल बनाकर पैसे देने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उससे 1,11,000 रुपए की राशि ठग ली गई। मामले में जांच अब एएसआई शकील की तरफ से की जा रही है।
