Doordrishti News Logo

दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का टॉप-10 का वांछित और 2 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट का टॉप-10 का वांछित और 2 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार। शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप टेन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दो हजार का इनाम भी घोषित हो रखा था।

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया एवं पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत के निर्देशानुसार व एडीसीपी प्रवीण कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत प्रतापनगर नतिशा जाखड़ के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सुन्दर कला निपु.,पुलिस थाना प्रताप नगर सदर के नेतृत्व में बलात्कार व पोक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित मुल्जिम मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला 
गत 6 सितंबर को प्रताप नगर सदर पर प्रार्थी ने रिपोर्ट दी कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री के पेट में अचानक दर्द होने के कारण हम परिवार वाले अस्पताल लेकर गये जहां पर डॉक्टर ने चेकअप के बाद बालिका का गर्भवती होना बताया। पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया व डिलीवरी हुई।

पत्नी द्वारा पूछने पर पुत्री ने बताया कि मोहम्मद इमरान ने मेरे साथ 8-9 महीने पहले जब में घर में अकेली थी तो वो अपने घर से आया मेरे साथ में जबरदस्ती गलत काम किया। आरोपी की दस्तयाबी के लिए उसके निवास स्थान व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी गई,मगर मुल्जिम मोहम्मद इमरान प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही अपने परिवार सहित घर से रूहपोश मिला।

सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों का प्रदेश महामंत्री ने लिया जायजा

ताबाद मुल्जिम को थाना स्तर पर टॉप-10 वांछित अपराधी चिन्हित किया गया। उस पर दो हजार का इनाम भी घोषित किया गया। बाद मुखबिरी सूचना मिली कि आरोपी इमरान डेजर्ट सफारी, औसियां में पैदल घूम रहा है। बाद में उसके परिवारजनों के मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लोकेशन ली गई तो एक लोकेशन उस एरिया के आस-पास ही आई।

जानकारी मिली कि एक कागज के गत्ते बनाने की फेक्ट्री है एवं उसमें बाहर के लोग आकर काम करते हैं,जिस पर पुलिस टीम द्वारा फैक्ट्री पर दबिश दी गई। आरोपी इमरान भागकर बाथरूम में छिपकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया गया जिस पर टीम सदस्यों द्वारा काफी समझाइश करने के बाद दरवाजा खुलवाकर इमरान को दस्तयाब कर लिया गया। आरोपी तुलसी कॉलोनी प्रताप नगर सदर का रहने वाला है।