अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान। शहर के पाली रोड पर मॉल के सामने अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही से युवक की जान चली गई। इस बारे में उसके भाई की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
रेलवे ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से मौत
कुड़ी पुलिस ने बताया कि पुरखावास झंवर निवासी अशोक पुत्र बाबूराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई रमेश इंडिया बुल्स के सामने से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसके भाई रमेश की मौत हो गई। कुड़ी पुलिस की तरफ से अग्रिम कार्रवाई जारी है।
