जोधपुर:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

धनतेरस पर्व के दृष्टिगत तीनों चरणों में पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तिथियां एक दिन पूर्व निर्धारित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन। धनतेरस पर्व के संबंध में धार्मिक आस्था एवं जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय चरण के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

बस रिपेयरिंग कारखाने में लगी भीषण आग आधा दर्जन बसें जली

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तीनों चरणों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान से पूर्व पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तिथियां एक दिन पूर्व निर्धारित की गई हैं। शेष घोषित चुनाव कार्यक्रम यथावत रहेगा।

अब प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर को, द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को तथा तृतीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को होगा। तृतीय चरण में जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर और पंच/ सरपंच के लिए मतदान 5 नवम्बर को होगा। केवल वार्ड पंचों के द्वारा उप सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवम्बर को पूर्वाह्न में होगा। शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा।

प्रथम,द्वितीय व तृतीय चरण का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है।

प्रथम चरण
–21-10-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुँच
–22-10-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
–23-10-2026: पंच/ सरपंच के लिए नामांकन
–24-10-2026: पंच/ सरपंच के लिए मतदान
–25-10-2026: उप सरपंच का चुनाव

द्वितीय चरण
–27-10-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुँच
–28-10-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
–29-10-2026: पंच/ सरपंच के लिए नामांकन
–30-10-2026: पंच/ सरपंच के लिए मतदान
–31-10-2026: उप सरपंच का चुनाव

तृतीय चरण
–02-11-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुँच
–03-11-2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
–04-11-2026: पंच/ सरपंच के लिए नामांकन
–05-11-2026: पंच/ सरपंच के लिए मतदान
–06-11-2026: उप सरपंच का चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धनतेरस पर्व के दृष्टिगत पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तिथियों में किए गए उक्त संशोधन के अतिरिक्त पंचायतीराज आम चुनाव-2026 का शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा।