Doordrishti News Logo

मेड़ता से जोधपुर पहुंची बंद बॉडी पिकअप में मिली अवैध शराब

  • पंचायत चुनाव
  • दो सौ से ज्यादा कार्टन अवैध शराब बरामद
  • सीएसटी ईस्ट और डांगियावास पुलिस की कार्रवाई
  • जोधपुर में होनी थी सप्लाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेड़ता से जोधपुर पहुंची बंद बॉडी पिकअप में मिली अवैध शराब। पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही अब मादक पदार्थ तस्करी बढऩे लगी है। कमिश्ररेट की जिला ईस्ट की सीएसटी और डांगियावास पुलिस ने रविवार की देर रात कार्रवाई करते हुए दांतीवाड़ा पुल के नजदीक एक बंद बॉडी पिकअप को पकड़ा।

पिकअप में दो सौ से ज्यादा अवैध शराब के कार्टन भरे मिले। इस शराब की अनुमानित कीमत सवा लाख से ज्यादा बताई जाती है। पुलिस ने पिकअप के चालक को गिरफ्तार कर अब अग्रिम पूछताछ आरंभ की है।

युवक को प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया,डीसीपी ईस्ट मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम की कड़ी में जिला ईस्ट की सीएसटी प्रभारी खेतसिंह को रविवार की रात को सूचना मिली कि मेड़ता की तरफ से एक पिकअप आ रही है,जिसमें अवैध शराब लदी हो सकती है। इस पर सीएसटी ईस्ट ने नाकाबंदी की और बाद में बंद बॉडी एक पिकअप को इनपुट के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।

पिकअप को दांतीवाड़ा पुल के पास में रोकने के साथ डांगियावास पुलिस भी साथ थी।पिकअप को खुलवाकर चैक किया तो उसमें ऑल सीजन कंपनी की अंग्रेजी शराब की बोतलें और पव्वे भरे मिले। पुलिस ने पिकअप से दो सौ से ज्यादा कार्टन अवैध शराब बरामद कर उसके चालक कुचामन स्थित डीडवाना सफेद बड़ी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र मोहनराम को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर केस दर्ज किया।

पार्टी के निर्देश पर पहुंचा था सप्लाई देने :-
वह शराब लेकर जोधपुर आया और फिर उसे किसी पार्टी को देना था। मगर वह उससे पहले ही पकड़ा गया। पड़ताल में आरंभिक तौर पर बताया गया कि सरपंच चुनाव नजदीक है और संभवत: शराब इसी के लिए लाई गई होगी।