पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर व्यापारी चढ़ा पानी की टंकी पर

पुलिस ने कराया पाबंद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर व्यापारी चढ़ा पानी की टंकी पर। शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र की केरू पंचायत समिति इलाके में रविवार की देर शाम एक व्यक्ति पानी की टँकी पर चढ़ गया। उसका कहना था कि पंचायत चुनाव के लिए जो तारीख आई है वह सही नहीं है। वह पेशे से व्यापारी है और तारीख को आगे बढ़ाया जाए।

युवक को प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

इधर उसके पानी की टंकी पर चढऩे की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची और उसे बाद में समझाइश कर नीचे उतरवाया गया। उसे पुलिस ने पाबंद कराया है। थानाधिकारी रविंद्र पाल के अनुसार केरू पंचायत समिति क्षेत्र घंटियाली गांव में रविवार की देर शाम धनसिंह नाम का शख्स पानी की टंकी पर चढ़ गया था। वे पेशे से व्यापारी है और पंचायत चुनाव के तारीख को लेकर नाखुश था।

उसका कहना था कि पंचायत चुनाव की तारीख के साथ ही दीपावली का सीजन है,जिससे उसका कारोबार प्रभावित होगा।
थानाधिकारी रविंद्र पाल के अनुसार बाद में उसे समझाइश कर शांत करवाया और नीचे उतरवाया गया। उसे अब पाबंद करवाने की कार्रवाई की गई।