Doordrishti News Logo

युवक को प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

  • रेप केस की धमकी दी -मकान और प्रॉपर्टी नाम करने को कहा
  • पचास लाख रुपए भी मांगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक को प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का आरोप। शहर में प्यार के जाल में फंसा कर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि शादी की बात करते ही युवती का व्यवहार बदल गया। उसने मकान और संपत्ति अपने नाम करने की शर्त रख दी। पचास लाख रुपए भी मांगे। मना करने पर रेप और यौन शोषण के झूठे केस में फंसाकर पूरे परिवार को जेल भिजवाने और मीडिया को बुलाकर इमेज खराब करने की धमकी दी।

मामले में देवनगर थाना पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पीडि़त युवक ने रिपोर्ट में बताया कि अक्टूबर 2025 में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान एक युवती से मुलाकात हुई थी। शुरुआत में सामान्य बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों आपसी सहमति से घूमते-फिरते रहे और होटलों में भी रुके। पीडि़त का कहना है कि दोनों बालिग थे और संबंध पूरी तरह स्वैच्छिक थे। वह लिव इन में रहने लग गए थे।

समाज के विकास को जमीनी स्तर पर गति देने की तैयारी

पीडि़त के अनुसार गत दिनों शादी की बात करने पर युवती का व्यवहार अचानक बदल गया। उसने शादी के बदले उसका मकान और संपत्ति अपने नाम करने की शर्त रख दी। जब इसका विरोध किया,तो लडक़ी आक्रामक हो गई और धमकी देने लगी।

पीडि़त युवक का आरोप है कि 6 जून को युवती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि वह मुकदमों से बचना चाहता है तो उसे 50 लाख रुपए देने होंगे। रुपए नहीं देने पर रेप और यौन शोषण के झूठे केस में फंसाकर पूरे परिवार को जेल भिजवाने और मीडिया को बुलाकर इमेज धूमिल करने की धमकी दी।

महिला की मौसी और अन्य परिजन भी फोन कर लगातार मानसिक प्रताडऩा देने लगे। पीडि़त ने बताया कि उसने जुलाई 2026 में पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर महानगर के सामने इस्तगासा पेश किया। कोर्ट के निर्देश पर अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है।