Doordrishti News Logo

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

  • फंदा लगाने की आशंका
  • मेडिकल बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
  • शादी को हुए थे चार साल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला की संदिग्ध हालात में मौत। निकटवर्ती झंवर स्थित कराणी गांव में सोमवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके फंदा लगाने का संदेह जताया जाता है। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

दोपहर बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। शादी को चार साल होना बताया जाता है। फिलहाल पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान जारी है। झंवर पुलिस थाने के एसआई देवाराम ने बताया कि कराणी गांव निवासी 23 साल की भाज्यवती उर्फ तीजा पत्नी अशोक जाट की मृत्यु की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस अस्पताल पहुंची।

पंचायत चुनाव की तारीख को लेकर व्यापारी चढ़ा पानी की टंकी पर

आरंभिक तौर पर परिवार ने जानकारी दी कि उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। उसकी शादी को चार साल हुए थे। शव का दोपहर बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना को लेकर उच्च अधिकारी अथवा प्रशासनिक अधिकारी से जांच करवाई जाएगी। परिजन की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर अग्रिम जांच की जाएगी।