अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप में टीटीआई विकास रेफरी चयनित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप में टीटीआई विकास रेफरी चयनित। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के टीटीआई विकास सेन का 80वीं पुरुष एवं 19वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026-27 के लिए रेफरी के रूप में चयन हुआ है। चैंपियनशिप 7 से 10 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में आयोजित होगी।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि विकास सेन को प्रतियोगिता में रेफरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। चैंपियनशिप में विभिन्न रेलवे जोन के मुक्केबाज हिस्सा लेंगे।

आयुर्वेद विवि में छह दिवसीय षट्कर्म प्रायोगिक कार्यशाला का पोस्टर विमोचन

प्रतियोगिता के लिए विकास सेन शनिवार को विशाखापत्तनम रवाना हुए। उनके अखिल भारतीय स्तर की रेलवे मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रेफरी चयन से जोधपुर मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ में उत्साह है।स्टाफ ने इसे मंडल के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए सेन को शुभकामनाएं दी हैं।