जोधपुर मंडल में 4 दिन में हुए 3 बड़े इंजीनियरिंग कार्य
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल में 4 दिन में हुए 3 बड़े इंजीनियरिंग कार्य। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने चार दिनों में तीन महत्वपूर्ण आधारभूत कार्य पूरे किए हैं।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि फुलेरा-जोधपुर खंड के कुचामन यार्ड में किमी 51/3-4 पर 17 बॉक्स का आरयूबी कट एंड कवर विधि से लॉन्च किया गया। 1 अक्टूबर को 11.5 घंटे के ब्लॉक में 9 बॉक्स और 3 अक्टूबर को 9 घंटे के ब्लॉक में 8 बॉक्स लॉन्च किए गए।
डेगाना यार्ड में 12 मीटर चौड़े एफओबी के 17 गर्डर लॉन्च किए गए। प्लेटफॉर्म 3-4 के बीच 32 मीटर स्पैन में 6 बॉक्स गर्डर और प्लेटफॉर्म 1-2 के बीच 22 मीटर स्पैन में 11 I-Leaf गर्डर लगाए गए।
अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप में टीटीआई विकास रेफरी चयनित
तीसरा कार्य कुचामन सिटी-नया खारडिया के बीच किमी 43/8-9 पर पुल संख्या 43 का सुदृढ़ीकरण था। 3 अक्टूबर को 8 घंटे के ब्लॉक में 12.20 मीटर के दो पुराने स्टील गर्डर हटाकर पीएससी स्लैब गर्डर लगाए गए।
इससे पुल की भार वहन क्षमता और टिकाऊपन बढ़ेगा। इन कार्यों में सीनियर डीईएन श्रीचंद पुनिया सहित इंजीनियरिंग टीम का योगदान रहा।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

