Doordrishti News Logo

एएसआई से 16.42 लाख की साइबर ठगी

  • ऑनलाइन शॉप खुलवा कर निवेश का झांसा
  • कमीशन और रकम निकालने के नाम पर जीएसटी व सर्विस चार्ज वसूले
  • अलग-अलग खातों से किए गए ट्रांजेक्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएसआई से 16.42 लाख की साइबर ठगी। माता का थान थाना क्षेत्र में ऑनलाइन निवेश और शॉप खोलने का झांसा देकर एक पुलिसकर्मी एएसआई से करीब 15.58 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

पीडि़त ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में रकम 16 लाख से ज्यादा बताई गई है।पीडि़त लिखमाराम पुत्र मालाराम निवासी सज्जन नगर,मिया का बेरा ने रिपोर्ट में बताया कि फरवरी 2026 में उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया। आरोपी ने निवेश के नाम पर एक लिंक भेजकर ऑनलाइन शॉप खुलवाई और यूजर आईडी-पासवर्ड दिए। उसे बताया गया कि ऑनलाइन ग्राहक शॉप से खरीदारी करेंगे और ऑर्डर पूरा होने पर उसे 20 प्रतिशत कमीशन मिलेगा।

दो बंद मकानों चोरों ने सैंध लगाकर नगदी और सामान उड़ाया

सर्विस शुल्क के नाम पर भेजे रुपए 
रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में पीडि़त ने कुछ छोटी रकम जमा की और उसके खाते में कमीशन की राशि भी आई। इसके बाद जब उसने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने जीएसटी,सर्विस टैक्स,अकाउंट एक्टिवेशन और विड्रॉल चार्ज सहित अलग- अलग शुल्क के नाम पर लगातार रकम जमा करवानी शुरू कर दी।

बेटे और परिचित के खाते से रुपए ट्रांसफर किए 
पीडि़त एएसआई के अनुसार 12 फरवरी से 2 सितंबर 2026 के बीच उसके अपने एसबीआई खाते सहित उसके बेटे और एक परिचित के खातों से अलग- अलग बैंक खातों व यूपीआई आईडी में करीब 15,58,521 रुपए ट्रांसफर किए गए। बाद में साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफ आईआर में चोरी/धोखाधड़ी से संबंधित संपत्ति की कुल राशि 16,42,964 रुपए दर्ज बताई गई है।

Related posts: