मेड़ता रोड में एलसी गेट 100 स्थाई बंद

अंडरब्रिज से मिलेगी सुरक्षित राह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मेड़ता रोड में एलसी गेट 100 स्थाई बंद। रेलवे द्वारा यात्री सुरक्षा और सुरक्षित रेल संचालन को प्राथमिकता देते हुए मेड़ता रोड स्थित समपार फाटक संख्या 100 को स्थाई रूप से बंद किया जा रहा है। रेलवे की सुरक्षा नीति के तहत अधिक जोखिम वाले समपार फाटकों को समाप्त करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए एलसी गेट के विकल्प के रूप में अंडरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। अंडरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है और इसके पूरा होने के बाद पैदल यात्रियों,स्कूली बच्चों तथा वाहनों को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

जिले के 215 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

उन्होंने बताया कि समपार फाटकों को समाप्त करना रेल संचालन की संरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे रेल पटरियों को पार करने के दौरान होने वाले संभावित हादसों का जोखिम कम होगा और ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

अंडरब्रिज शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा। खासकर स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को इसका लाभ मिलेगा। रेलवे का उद्देश्य रेल संचालन की सुरक्षा के साथ स्थानीय लोगों के आवागमन को भी सुविधाजनक बनाए रखना है।