पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया संवाद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया संवाद। सेवा संकल्प अभियान ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन का राज्य स्तरीय आयोजन जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिले में इसका प्रसारण जनकवि गणेशीलाल व्यास ‘उस्ताद’ मिनी ऑडिटोरियम में किया गया।

नेट बैंकिंग से 2.90 लाख की ऑनलाइन ठगी

जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपमहापौर विजय सिंह पंवार,त्रिभुवन सिंह भाटी, जिला कलक्टर आलोक रंजन,जिला परिषद सीईओ आशीष कुमार मिश्रा सहित कई सरपंच प्रशासक मौजूद थे।

इस दौरान त्रिभुवन सिंह भाटी ने पंचायतों के सरपंचों को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश सौंपकर सम्मानित किया और ग्रामीण विकास में प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की महत्वपूर्ण इकाई हैं।