Doordrishti News Logo

कार का शीशा फोड़कर डेसबोर्ड से दो लाख उड़ाए

  • नेहरू पार्क के पास की घटना
  • सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन शातिर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार का शीशा फोड़कर डेसबोर्ड से दो लाख उड़ाए। शहर के नेहरू पार्क के पास में गुरुवार को दिनदहाड़े एक कार के शीशे फोड़ कर बदमाशों ने डेस बोर्ड में रखे दो से ढाई लाख की नगदी उड़ा ली। कार का मालिक तीन-चार घंटों के लिए बाहर था। इस बारे में सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे हैं,जिसमें तीन संदिग्ध लडक़े नजर आए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तस्दीक में जुटी है। सरदारपुरा थाने के एएसआई थानाराम ने बताया कि सरदारपुरा प्रथम बी रोड कुम्हारों का मंदिर के पास रहने वाले रामस्वरूप पुत्र कुनाराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी।

महिला के मुंह पर स्प्रे कर बेहोश किया घर से सोने चांदी के आभूषण और 2.27 लाख रुपए चोरी

रिपोर्ट में बताया कि वे गुरुवार को अपराह्न साढ़े चार बजे अपनी ब्रेजा कार लेकर नेहरू पार्क की तरफ आए थे। कार को नेहरू पार्क के समीप पार्क किया था। बाद में किसी काम से निकल गए। तकरीबन दो तीन घंटों से लौटे तो पता लगा कि कार के चालक सीट के पास का शीशा टूटा है।

रिपोर्ट के अनुसार कार के डेसबोर्डे मेंं रुपए रखे हुए थे जो चोरी हो गए। रुपए दो से ढाई लाख होना बताया गया है। एएसआई थानाराम के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। दो तीन संदिज्ध लडक़े नजर आए है। इनकी पहचान की जा रही है।