राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में संत देवाराम स्कूल प्रथम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में संत देवाराम स्कूल प्रथम। भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा ने बुधवार को महेश्वरी भवन, कमला नेहरू नगर में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की।

रावणा राजपूत समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान

अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा ने परिषद के उद्देश्यों और समूह गान के महत्व पर प्रकाश डाला। चार विद्यालयों की टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिता में संत देवाराम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, जीके इंटरनेशनल द्वितीय और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालोरी गेट तृतीय रहा। निर्णायक मंडल में राकेश श्रीवास्तव,डॉ.उषा सूदन व्यास और प्रवीण आर्य थे।

कार्यक्रम में डॉ.सूरज माहेश्वरी ने कक्षा 11 की छात्रा प्रियंका को गोद लेकर उसकी शिक्षा और विवाह तक का खर्च वहन करने की घोषणा की, जिसका परिषद ने स्वागत किया।