रावणा राजपूत समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रावणा राजपूत समाज ने नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान। रावणा राजपूत समाज ने मनोज कुमार परिहार के तत्वावधान में समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में समारोह आयोजित किया।

समारोह में गणपत सिंह, विक्रम सिंह पंवार,राजेश सिंह कच्छवाहा,नगेंद्र सिंह शेखावत,गीता निर्वाण,जितेंद्र पाल सिंह राठौड़ और अशोक सिंह चौहान का माला-साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

भगत की कोठी डीजल शेड का डीआरएम ने किया निरीक्षण

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास में भूमिका निभाते हुए आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं। समाज की एकता और भाईचारा मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन आशा कंवर ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह रखी,कमल किशोर परमार,शिवदान सिंह भाटी,वंदना सांखला सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित थे।