बैंक ऑफ इंडिया ने चलाया स्वच्छता अभियान
- वीर दुर्गादास पार्क में की सफाई
- स्वच्छता ही सेवा’ का दिया संदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक ऑफ इंडिया ने चलाया स्वच्छता अभियान।भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया ने मसूरिया स्थित वीर दुर्गादास पार्क में विशाल स्वच्छता अभियान आयोजित किया।
अभियान का नेतृत्व आंचलिक प्रबंधक देवशरण और उप आंचलिक प्रबंधक विजय चौधरी ने किया।आंचलिक मुख्य प्रबंधकों, अधिकारियों,कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने पार्क परिसर में कचरा एकत्र कर हरित क्षेत्रों की सफाई की।
एमडीएम अस्पताल में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की नहीं,प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।स्वच्छता का सीधा संबंध स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय विकास से है। बैंक सामाजिक दायित्व के तहत इस तरह के कार्यक्रम आगे भी जारी रखेगा।
